Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गैस सिलेंडर में रिसाव से झोपड़ी में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajput Ranjeet , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 30/10/2026 10:58:43 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 30/10/2026 10:58:43 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: देवरिया के बनकटा क्षेत्र के सोहनपुर गांव स्थित ताड़ी टोला में बुधवार सुबह गैस सिलेंडर से रिसाव होने के कारण एक झोपड़ी में आग लग गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: देवरिया के बनकटा क्षेत्र के सोहनपुर गांव स्थित ताड़ी टोला में बुधवार सुबह गैस सिलेंडर से रिसाव होने के कारण एक झोपड़ी में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी झोपड़ी उसकी चपेट में आ गई। इस हादसे में परिवार का अनाज, कपड़े, बिस्तर, चौकी और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घर में रखी नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई। जानकारी के अनुसार, इंद्रिश नट की बहन बुधवार सुबह गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान सिलेंडर से गैस का रिसाव हुआ और झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक झोपड़ी और उसमें रखा गृहस्थी का सामान जल चुका था। हादसे के बाद कुछ लोगों ने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद भी की। घटना के बाद परिवार के सामने घरेलू सामान और जरूरी चीजों की व्यवस्था करने की चुनौती खड़ी हो गई है।

Related News

उत्तर प्रदेश: औद्योगिक क्षेत्रों में रोशनी व्यवस्था सुधारने को IBA प्रतिनिधिमंडल ने एसीईओ प्रेरणा सिंह से की मुलाकात, 6 नवंबर तक होगा स्थलीय निरीक्षण

उत्तर प्रदेश: मंडलीय समीक्षा बैठक में कमिश्नर शंभू कुमार सख्त, धान खरीद से लेकर विकास कार्यों तक में तेजी लाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: भू-जल दोहन और जल प्रदूषण के खिलाफ भारतीय किसान संगठन का प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: PET-2026 परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी का निरीक्षण, सुरक्षा और सीसीटीवी व्यवस्था परखी

उत्तराखंड: गंगोलीहाट के स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

उत्तर प्रदेश: आदर्श बिहार सोसाइटी में धूमधाम से मना करवाचौथ, बादलों के बीच चांद का करती रहीं इंतजार महिलाएं


Featured News