Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: एक्सप्रेस-वे से 30 फीट नीचे गिरी स्कॉर्पियो, मां-बेटे की मौत, तीन गंभीर घायल

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 30/10/2026 10:29:32 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 30/10/2026 10:29:32 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना जंगीपुर क्षेत्र के एक्सप्रेस-वे पर स्कॉर्पियो 30 फीट नीचे गिर गई। हादसे में स्कॉर्पियों सवार मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मां की तबीयत खराब होने पर बेटा उन्हें इलाज के

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना जंगीपुर क्षेत्र के एक्सप्रेस-वे पर स्कॉर्पियो 30 फीट नीचे गिर गई। हादसे में स्कॉर्पियों सवार मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मां की तबीयत खराब होने पर बेटा उन्हें इलाज के लिए वाराणसी ले जा रहा था। जनवरी में उसकी शादी होनी थी। आसपास के लोगों ने घटना देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो के गेट तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पातल भेजा, जहां फर्स्ट एड के बाद उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि पुलिस ने शवों को मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। शुरुआती जांच के मुताबिक, स्कॉर्पियो की स्पीड करीब 80-100 के बीच थी। गाड़ी एक्सप्रेस-वे पर लगे लोहे के ग्रिल को तोड़ते हुए कई बार पलटते हुए 30 फीट नीचे गिरी। नीचे एक पोल से टकरा कर रुक गई। गाड़ी के सभी एयरबैग खुल गए। बोनट बुरी तरह डैमेज हो गया। पीछे के दोनों पहिए निकल गए।


घटना मुख्यालय से 10 किमी दूर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के पिलर नंबर 340 पर जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर के पास हुआ।पुलिस के मुताबिक, बलिया निवासी जयराम उपाध्याय (58) का बेटा अनमोल (28) अपनी मां क्षमा (55) को लेकर बनारस जा रहा था। अनमोल के पड़ोसी संतोष ने बताया कि क्षमा उपाध्याय की काफी समय से तबीयत खराब थी। उन्हीं के इलाज के लिए अनमोल, अपने मामा रत्नेश मिश्रा (40), रिश्तेदार मनोज चौबे (42) और रत्नेश के ड्राइवर रमेश वर्मा (32) के साथ बीचएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए निकला था। स्कॉर्पियो रमेश चला रहे थे। रत्नेश ने एक हफ्ते पहले ही नई स्कॉर्पियो खरीदी थी। जयराम उपाध्याय गांव में रहकर खेती-किसानी करने के साथ ही कर्मकांड भी कराते हैं। उनका इकलौता बेटा अनमोल था। उसकी शादी जनवरी में होने वाली थी। जयराम की दो बेटियां हैं, जिनकी शादी होना था। उसकी शादी जनवरी में होने वाली थी। जयराम की दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। अनमोल अपने मामा रमेश मिश्रा के साथ सोलर पैनल का कारोबार करता था।

एक बजे एक्सप्रेस-वे से 30 फीट नीचे गिरी स्कॉर्पियो देर रात करीब एक बजे जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के पिलर नंबर-340 के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई। हादसे में क्षमा और उनके बेटे अनमोल की मौत हो गई, जबकि मनोज चौबे, रमेश वर्मा और रत्नेश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: जेल से रिहाई के बाद पूर्व मंत्री रामकरन आर्या का सल्टौआ में जोरदार स्वागत, बड़ी संख्या में जुटे सपा कार्यकर्ता

उत्तर प्रदेश: सेवानिवृत्ति के बाद भी पूर्व सीडीओ संत कुमार का मामला लंबित, वित्तीय क्षति का ब्योरा न मिलने पर शासन ने मांगी दोबारा रिपोर्ट

Helicopter Crash: हेलीकॉप्टर हादसे का हुआ शिकार, बद्रीनाथ से देहरादून लौटते समय जोशीमठ के पास हुआ क्रैश

उत्तर प्रदेश: औद्योगिक क्षेत्रों में रोशनी व्यवस्था सुधारने को IBA प्रतिनिधिमंडल ने एसीईओ प्रेरणा सिंह से की मुलाकात, 6 नवंबर तक होगा स्थलीय निरीक्षण

उत्तर प्रदेश: मंडलीय समीक्षा बैठक में कमिश्नर शंभू कुमार सख्त, धान खरीद से लेकर विकास कार्यों तक में तेजी लाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: भू-जल दोहन और जल प्रदूषण के खिलाफ भारतीय किसान संगठन का प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन


Featured News