Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गोण्डा में प्रगति स्वाभिमान एवं सफलता 2.0बाल उत्सव का भव्य आयोजन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar chauhan , Date: 07/02/2026 10:48:19 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar chauhan ,
  • Date:
  • 07/02/2026 10:48:19 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अंकिता जैन की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा “प्रगति – स्वाभिमान एवं सफलता 2.0 बाल उत्सव” कार्यक्र

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अंकिता जैन की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा “प्रगति – स्वाभिमान एवं सफलता 2.0 बाल उत्सव” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिले के छात्र-छात्राओं में सीखने की प्रेरणा, स्वाभिमान और सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में बच्चों को सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी। मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अंकिता जैन ने बच्चों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए लगातार प्रयास करने और स्वाबिमान के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में जिलेभर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं खेल गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की उपलब्धियों और उत्कृष्ट प्रदर्शन को पहचानने के लिए कार्यक्रम में प्रतिभागियों को शील्ड और मैडल प्रदान किए गए। इस अवसर पर शिक्षकों और अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और बच्चों के प्रयासों की सराहना की।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: अर्धशताब्दी की साधना का स्वर्णिम अध्याय रामचन्द्र मिशन आश्रम, शाहजहांपुर में बसंत उत्सव का भव्य आयोजन

बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन

छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा

राजस्थान: सुभाष सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह, अतिथियों ने दिया प्रेरक मार्गदर्शन

गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल


Featured News