-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार सदस्यों की हुई मौत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर जनपद के केनौना-कुर्थिया मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर जनपद के केनौना-कुर्थिया मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक जय चौबे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पोस्टमार्टम हाउस पर ग्रामीणों, शुभचिंतकों और क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम दिखाई दीं।पुलिस और प्रशासन ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कराते हुए मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है और इससे हुई क्षति की भरपाई कभी नहीं हो सकती। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को धैर्य एवं इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। हादसे पर क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों और सामाजिक लोगों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया। इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं और पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया।
मध्य प्रदेश: देवास के देवली गांव में बिजली संकट से ग्रामीण परेशान, अघोषित कटौती के खिलाफ फूटा आक्रोश
उत्तर प्रदेश: बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, गांजा तस्करी में भी था शामिल
मध्य प्रदेश: कमीशन कटौती के विरोध में राशन दुकान संचालकों और महिला स्व-सहायता समूहों का प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश: ब्रेजा कार की मांग बनी विवाहिता की मौत की वजह, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
