Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ड्यूटी से लंबे समय तक गायब रहने पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी की बड़ी कार्रवाई

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 28/07/2026 02:50:04 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 28/07/2026 02:50:04 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से अनाधिकृत रूप से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से अनाधिकृत रूप से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तीनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार आरक्षी पन्नेलाल, रिक्रूट आरक्षी दिव्यम मिश्रा और रिक्रूट आरक्षी अभिषेक सिंह चौहान बिना वैध अनुमति लंबे समय तक ड्यूटी से अनुपस्थित रहे। इसे उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली का उल्लंघन मानते हुए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों की दंड एवं अपील नियमावली, 1991 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है। आदेश के मुताबिक निलंबन अवधि के दौरान तीनों पुलिसकर्मियों का संबद्धीकरण पुलिस लाइन, संतकबीरनगर में रहेगा। साथ ही उन्हें सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

Related News

मध्य प्रदेश: देवास के देवली गांव में बिजली संकट से ग्रामीण परेशान, अघोषित कटौती के खिलाफ फूटा आक्रोश

उत्तर प्रदेश: बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, गांजा तस्करी में भी था शामिल

मध्य प्रदेश: कमीशन कटौती के विरोध में राशन दुकान संचालकों और महिला स्व-सहायता समूहों का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश: ब्रेजा कार की मांग बनी विवाहिता की मौत की वजह, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

मध्य प्रदेश: कलेक्टर ने सुनीं जनसमस्याएं, लापरवाही पर पटवारी निलंबित, कई शिकायतों का मौके पर निकाला समाधान

मध्य प्रदेश: स्कूल संचालक हत्याकांड के बाद फूटा गुस्सा, निजी स्कूल संचालकों ने कलेक्टर से मांगी सुरक्षा


Featured News