Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: करनैलगंज के छात्र पहुंचे विधानसभा, लोकतंत्र को करीब से समझा 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Bihari Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 23/09/2026 10:43:02 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Bihari Vishwakarma ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 23/09/2026 10:43:02 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गोंडा के विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज में 22 सितंबर को कन्हैयालाल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं और अध्यापकों का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गोंडा के विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज में 22 सितंबर को कन्हैयालाल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं और अध्यापकों का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। विधायक करनैलगंज अजय सिंह के साथ विद्यार्थियों ने लखनऊ स्थित विधानसभा परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को विधानसभा की कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक व्यवस्था, विधायी प्रक्रिया और जनप्रतिनिधियों की भूमिका को करीब से समझने का अवसर मिला।

विद्यार्थियों ने उत्सुकता के साथ सवाल पूछे और लोकतंत्र से जुड़े विषयों की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद विद्यार्थियों को लखनऊ चिड़ियाघर भी ले जाया गया, जहां उन्होंने विभिन्न वन्यजीवों और पक्षियों को करीब से देखा तथा पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के बारे में जानकारी हासिल की। विधायक अजय सिंह ने कहा कि बच्चों की शिक्षा केवल कक्षा और किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञान, जागरूकता और सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


Featured News