-
☰
उत्तर प्रदेश: खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर की एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए जिला खादी एवं ग्रामोद्योग कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर की एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए जिला खादी एवं ग्रामोद्योग कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर किसान से लोन पास करने के नाम पर घूस मांगने का आरोप है। शिकायत के बाद टीम ने जाल बिछाया और कार्यवाही को अंजाम दिया भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत सहारनपुर में और टीम ने जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी राहुल शर्मा को रिश्वत लेते हुए दंगे हाथों पकड़ लिया बताया जा रहा है कि लखनोती क्षेत्र के गांव बहादुर नगर निवासी अखिप मलिक ने खादी ग्राम उद्योग विभाग की एक योजना के तहत लोन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कर्मचारी राहुल शर्मा उसे लगातार ₹5000 की रिश्वत मांग रहा था। रिश्वत की मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया और पूरे मामले की जानकारी दी टीम ने पहले शिकायत की सत्यता की जांच की जिसके बाद कार्यवाही की योजना तैयार की गई गुरुवार 5 फरवरी 2026 को एंटी करप्शन विभाग की एक विशेष टीम गठित की गई। योजना के अनुसार शिकायतकर्ता को आरोपी कर्मचारियों के पास भेजा गया जैसे ही आरोपी ने ₹5000 रिश्वत के रूप में लिए पहले से खाद लगाए बैठी टीम मौके पर पहुंच गई और उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। घूस रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई। इसके बाद टीम ने आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए आरोपी को विरासत में ले लिया इस मामले में थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। एंटी करप्शन टीम की कार्यवाही से ग्राम उद्योग विभाग समेत अन्य सरकारी दफ्तर में हड़कंप का माहौल है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।
बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन
छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा
गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल