Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: रिश्तेदार बनकर हुई  साइबर ठगी, युवक से 1.80 लाख रुपये ट्रांसफर कराए

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 25/09/2026 03:20:55 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 25/09/2026 03:20:55 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली किला छावनी निवासी एक युवक को साइबर ठग ने रिश्तेदार बनकर फोन किया और लंदन में फंसे होने की बात कहकर वीजा के लिए तत्काल रुपये मांगे।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली किला छावनी निवासी एक युवक को साइबर ठग ने रिश्तेदार बनकर फोन किया और लंदन में फंसे होने की बात कहकर वीजा के लिए तत्काल रुपये मांगे। ठग ने युवक को अपनी बातों में ऐसा फंसाया कि उसने अलग-अलग खातों में कई बार में करीब 1.80 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद असली रिश्तेदार से फोन पर बात हुई तो ठगी का खुलासा हुआ। पीड़ित अजय सक्सेना के मुताबिक, 12 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को उनका मौसेरा भाई विकास बताया, जो लंदन में रहता है। फोन करने वाले की आवाज भी रिश्तेदार से मिलती-जुलती थी, जिससे अजय को उस पर शक नहीं हुआ। इसके बाद मैसेज के जरिए भी दोनों के बीच बातचीत हुई।ठग ने अजय से कहा कि वह परेशानी में है और घर आने के लिए वीजा जारी कराने के लिए तत्काल रुपयों की जरूरत है। इसके बाद उसने एक क्यूआर कोड भेजा और करीब 1.80 लाख रुपये की जरूरत बताई। साथ ही एक कथित एजेंट का मोबाइल नंबर भी दिया।

अजय के अनुसार, ठग के कहने पर उन्होंने अपने खाते से 25-25 हजार रुपये की दो रकम ट्रांसफर कीं। इसके बाद पत्नी के जरिए 50 हजार रुपये और अन्य लोगों के माध्यम से भी रकम भेजी गई। शिकायत के मुताबिक 20 हजार, 18 हजार और दो हजार रुपये समेत कई ट्रांजेक्शन किए गए। इस तरह ठग के बताए खातों में करीब 1.80 लाख रुपये पहुंच गए। रुपये भेजने के कुछ समय बाद अजय को शक हुआ। उन्होंने अपने असली रिश्तेदार विकास को फोन किया तो उसने रुपये मांगने या फोन करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद अजय को साइबर ठगी का पता चला। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही किला थाने में भी रिपोर्ट दी है। उन्होंने ठगों के खातों को फ्रीज कराने और रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Featured News