-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मनोज गुप्ता ने किया श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद पितृपक्ष के पावन अवसर पर पितरों की शांति एवं मोक्ष की कामना को लेकर श्री माता अन्नपूर्णा रसोई द्वारा श्री शिव मंदिर, प्रगति विहार, मझौली रोड में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद पितृपक्ष के पावन अवसर पर पितरों की शांति एवं मोक्ष की कामना को लेकर श्री माता अन्नपूर्णा रसोई द्वारा श्री शिव मंदिर, प्रगति विहार, मझौली रोड में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का आयोजन 25 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक कथा व्यास पूज्य श्री कवि चंद्र दास जी महाराज, वृंदावन के सान्निध्य में होगा। कथा के शुभारंभ से पहले गुरुवार को महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा केल्टन स्कूल से शुरू होकर माता मंदिर, प्रकाश नगर चौराहा और मझौली होते हुए श्री शिव मंदिर, प्रगति विहार तक पहुंची। यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। कलश यात्रा का विधिवत शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं अधिवक्ता मनोज कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उन्होंने धार्मिक आयोजन की शुरुआत कर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जगदीश यदुवंशी, सतीश चंद्र गुप्ता, हरिओम गुप्ता, शैलेंद्र कुमार गुप्ता, राधेलाल शर्मा, प्रदीप यादव, सुभाष चंद्र दिवाकर, धर्मेंद्र अग्रवाल, सचिन दिवाकर, मोहित यादव, रवि यादव, सुरेश सैनी, कुंवरदीप गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे। महिलाओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी कलश यात्रा में सहभागिता की।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
