-
☰
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर क नई कप्तान अपर्णा रजत कौशिक, अपराधियों में बढ़ी खौफ की चर्चा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: 4 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल में आईपीएस अपर्णा रजत कौशिक को मिर्जापुर का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है। इस तबादले के तहत प्रदेश के लगभग 24 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए, जिनमें मिर्जापुर,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: 4 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल में आईपीएस अपर्णा रजत कौशिक को मिर्जापुर का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है। इस तबादले के तहत प्रदेश के लगभग 24 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए, जिनमें मिर्जापुर, अमेठी, मेरठ और सहारनपुर जैसे महत्वपूर्ण जिले शामिल रहे। इससे पहले अपर्णा रजत कौशिक अमेठी जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात थीं। उनके स्थान पर अब टी. सर्वानन को अमेठी का नया कप्तान बनाया गया है। प्रोफाइल एक नजर में 2015 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर की आईपीएस अधिकारी अपर्णा रजत कौशिक मूल रूप से रामपुर की निवासी हैं। उन्होंने बायो-टेक्नोलॉजी में बी.टेक किया और करीब 18 लाख रुपये वार्षिक पैकेज वाली कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर जनसेवा का मार्ग चुना। पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर उन्होंने पुलिस सेवा में प्रवेश किया। सेवा अनुभव कासगंज और औरैया में पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात लखनऊ में डीसीपी के पद पर कार्य हालिया तैनाती — अमेठी SP वर्तमान पदभार — पुलिस अधीक्षक, मिर्जापुर विशेष पहचान: अपर्णा रजत कौशिक अपनी सख्त कार्यशैली और अपराध नियंत्रण को लेकर सक्रिय छवि के लिए जानी जाती हैं। सम्मान वर्ष 2022 — डीजी कमेंडेशन डिस्क (सिल्वर) वर्ष 2024 — गोल्ड मेडल कॉर्पोरेट क्षेत्र की आकर्षक नौकरी छोड़कर पुलिस सेवा को चुनने का उनका निर्णय युवाओं के लिए प्रेरणा माना जाता है, और अब मिर्जापुर की कानून-व्यवस्था की कमान संभालने के साथ उनसे कड़े प्रशासन और अपराध नियंत्रण की अपेक्षा की जा रही है।
बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन
छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा
गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल