-
☰
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर नहटौर पुलिस अलर्ट, ट्रैफिक डायवर्जन लागू, भारी वाहनों पर रोक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिला बिजनौर के थाना नहटौर मे आज दिनांक 09 फरवरी 2026 को एस.एच.ओ नहटौर विपिन कुमार और कस्बा प्रभारी अशोक मलिक ने एक बैठक ली, जिसमें कावड़ यात्रा के दौरन शिव भक्तों की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिला बिजनौर के थाना नहटौर मे आज दिनांक 09 फरवरी 2026 को एस.एच.ओ नहटौर विपिन कुमार और कस्बा प्रभारी अशोक मलिक ने एक बैठक ली, जिसमें कावड़ यात्रा के दौरन शिव भक्तों की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए I बिजनौर जिले में ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है, भारी वाहनों पर रोक लगा दी गई है- जैसे- ट्रक, डीसीएम, डंपर और ट्रैक्टर ट्राली जैसे भारी मालवाहक वाहनों को कावड़ मार्ग पर प्रवेश नहीं मिलेगा I खाद्य सामग्री, पेट्रोलियम, गैस और मेडिकल से जुड़े वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी I जिनका आगमन रात 11:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक पुलिस एस्कॉर्ट में होगा I साथ ही कावड़ वाले मार्गो पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं व स्वास्थ्य विभाग की टीमो को भी सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं I जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है I
बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन
छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा
गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल