-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर वृद्धाश्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सेवा और सम्मान का लिया संकल्प
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में मेरा युवा भारत, गाजीपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वृद्ध आश्रम केंद्र छावनी लाइन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में मेरा युवा भारत, गाजीपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वृद्ध आश्रम केंद्र छावनी लाइन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में वृद्धजनों के सम्मान, सेवा और सामाजिक सहभागिता का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। मुख्य संबोधन में नवागत जिला युवा अधिकारी आदर्श ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सम्मान पहुंचाने की प्रेरणा देता है। उनका अंत्योदय का विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी सेवा और सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है। मेरा युवा भारत के सेवा निवृत लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक सुभाष चंद्र ने कहा कि वृद्धजनों के पास जीवन का लंबा अनुभव और संस्कारों की पूंजी होती है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवन की व्यस्तता में हमें अपने बुजुर्गों के प्रति जिम्मेदारियों को नहीं भूलना चाहिए। उनके चेहरे पर मुस्कान लाना और उन्हें सम्मान एवं अपनापन देना ही सच्ची सेवा है। हमें अपने जीवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सिद्धांतों को आत्मसात करना चाहिए। राज्य प्रशिक्षक अंगद सिंह यादव ने कहा कि सेवा और संवेदना भारतीय संस्कृति की पहचान है। युवाओं को वृद्धजनों के अनुभवों से सीख लेकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रशासनिक सहायक सरोज कुमार राय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सादगीपूर्ण जीवन एवं राष्ट्रसेवा को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उनके विचार सामाजिक समरसता और मानव सेवा का मार्ग दिखाते हैं। कार्यक्रम का संचालन राज्य प्रशिक्षक पारसनाथ सिंह यादव ने किया। वृद्ध आश्रम की अधीक्षिका ज्योत्सना कुमारी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सदर विकासखंड के एन वाई वी अनिकेत राज सहित मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना गया तथा सेवा एवं सम्मान का संकल्प लिया गया।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
