Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 25 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी हुआ गिरफ्तार, पीलीभीत से आकर बस्ती में छिपाकर कई दिनों  बचता रहा आरोपी 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 25/09/2026 01:57:55 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 25/09/2026 01:57:55 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बस्ती लालगंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बस्ती लालगंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पीलीभीत से आकर बस्ती में छिपा हुआ था। उसे गुरुवार सुबह पिपरपाती मुस्तहकम से गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना लालगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 192/2026 में वांछित आरोपी अजय कुमार मौर्या पुत्र स्व. विद्याराम मौर्या, निवासी सैजनिया, थाना न्यूरिया, जनपद पीलीभीत को करीब 9:30 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2), 87, 64(2)M और पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बस्ती की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को उसके पिपरपाती मुस्तहकम में छिपे होने की सूचना मिली, जिसके आधार पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द चौधरी, उपनिरीक्षक रुदल बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल पवनेश कुमार सिंह और कांस्टेबल नीरज वर्मा शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने टीम की कार्रवाई की सराहना की है।


Featured News