-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: त्योहारों से पहले पुलिस अलर्ट हुआ जारी, जिले भर में DJ संचालकों की हुई बैठक, मानकों के अनुसार ही बजेगा DJ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए बलरामपुर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए बलरामपुर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर गुरुवार को जिले के सभी थानों पर DJ संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर हुई बैठकों में संचालकों को निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि DJ का संचालन तय ध्वनि और समय सीमा के भीतर ही किया जाएगा। सभी DJ पर साउंड लिमिटर लगाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा प्रत्येक बुकिंग का पूरा विवरण रजिस्टर में दर्ज करना होगा, ताकि जरूरत पड़ने पर कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध हो सके। पुलिस के अनुसार, रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक DJ और लाउडस्पीकर बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। सार्वजनिक कार्यक्रमों, धार्मिक जुलूसों और विसर्जन कार्यक्रमों में DJ बजाने के लिए सक्षम अधिकारी से अनुमति लेना भी अनिवार्य होगा। बैठक में DJ संचालकों को अश्लील, भड़काऊ और आपत्तिजनक गाने नहीं बजाने की हिदायत दी गई। पुलिस ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने सभी DJ संचालकों से अपील की है कि आगामी त्योहारों के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करें और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
