Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में कर-करेत्तर व राजस्व मामलों की समीक्षा, लक्ष्य के सापेक्ष वसूली के निर्देश

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , Date: 10/02/2026 11:30:20 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Date:
  • 10/02/2026 11:30:20 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  09 फरवरी, 2026 (सू0वि0)- मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार की उपस्थिति में कर-करेत्तर एंव मासिक स्टाफ बैठक कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुआ।

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  09 फरवरी, 2026 (सू0वि0)- मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार की उपस्थिति में कर-करेत्तर एंव मासिक स्टाफ बैठक कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक के दौरान कर-करेत्तर की समीक्षा में मुख्य राजस्व अधिकारी ने परिवहन, वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, आडिट आपत्ति, चकबन्दी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, अंश निर्धारण, मोटर देय, के सम्बन्ध मे विस्तारपूर्वक समीक्षा की। मुख्य राजस्व अधिकारी ने सम्बधित अधिकारियों का निर्देशित किया कि अपने-अपने लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कराना सुनिश्चित करे इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। 
इसके उपरांत मुख्य राजस्व अधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ  ली। बैठक में लंबित प्रकरण एवं विवादित प्रकरण, दाखिल खारिज, विवादित वादो का निस्तारण करने का निर्देश दिया। मुख्य राजस्व अधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे। 

 प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जनसामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। मुख्य राजस्व अधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। धारा 24, धारा 34, धारा 116 में एक साल से लंबे वादों का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया और धारा 67 में टीम बनाकर मौके का स्थलीय सत्यापन करते हुए इसका निस्तारण किया जाए। बैठक में धारा 33, ई परवाना, अंश निर्धारण की प्रगति की जानकारी ली एवं कहा कि धारा 34 की सुनवाई और निष्पादन में तहसीलदार और नायब तहसीलदार गंभीरता से कार्य करें और उपजिलाधिकारी इसकी नियमित समीक्षा भी करें। उन्होने सीमा स्तम्भ, कृषि भूमि पट्टा, आवास हेतु भूमि आवंटन, कुम्हारीकलां पट्टा आवंटन, अंश निर्धारण एवं अंश संशोधन की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दियां। बैठक में समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एंव पटल सहायक उपस्थित रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: अर्धशताब्दी की साधना का स्वर्णिम अध्याय रामचन्द्र मिशन आश्रम, शाहजहांपुर में बसंत उत्सव का भव्य आयोजन

बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन

छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा

राजस्थान: सुभाष सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह, अतिथियों ने दिया प्रेरक मार्गदर्शन

गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल


Featured News