Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: आकांक्षी जिला व ब्लॉक कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान का शुभारंभ, 14 अप्रैल तक चलेगा अभियान
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar chauhan , Date: 10/02/2026 11:00:11 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar chauhan ,
  • Date:
  • 10/02/2026 11:00:11 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित संकेतकों को संतृप्त किए जाने, अच्छी गतिविधियों को संस्थागत रूप देने, सभी क्षेत्रों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने, कार्यों की नियमित निगरानी,

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित संकेतकों को संतृप्त किए जाने, अच्छी गतिविधियों को संस्थागत रूप देने, सभी क्षेत्रों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने, कार्यों की नियमित निगरानी, विभागीय अभिसरण, नवाचार एवं परस्पर सीख को बढ़ावा देने तथा जागरूकता एवं व्यवहारिक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से 14 अप्रैल तक चलने वाले संपूर्णता अभियान का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता, एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज से किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन सहित विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित संकेतकों की संतृप्ति हेतु विभागवार कार्ययोजनाएँ प्रस्तुत की गईं तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को जिले एवं ब्लॉक को स्वस्थ, समर्थ एवं समृद्ध बनाने की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने संपूर्णता अभियान को जनआंदोलन के रूप में संचालित करने और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related News

उत्तर प्रदेश: अर्धशताब्दी की साधना का स्वर्णिम अध्याय रामचन्द्र मिशन आश्रम, शाहजहांपुर में बसंत उत्सव का भव्य आयोजन

बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन

छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा

राजस्थान: सुभाष सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह, अतिथियों ने दिया प्रेरक मार्गदर्शन

गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल


Featured News