Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जंगीपुर-हंसराजपुर मार्ग पर बालू लदा ट्रेलर फंसा, कई घंटे यातायात हुआ प्रभावित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 26/09/2026 10:59:45 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 26/09/2026 10:59:45 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर जिले के जंगीपुर थाना क्षेत्र में जंगीपुर-हंसराजपुर मार्ग पर शनिवार सुबह बालू लदा एक ट्रेलर सड़क किनारे उतर जाने से यातायात प्रभावित हो गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर जिले के जंगीपुर थाना क्षेत्र में जंगीपुर-हंसराजपुर मार्ग पर शनिवार सुबह बालू लदा एक ट्रेलर सड़क किनारे उतर जाने से यातायात प्रभावित हो गया। पहलवान ईंट भट्ठे के पास हुई इस घटना के बाद ट्रेलर एक तरफ बुरी तरह झुक गया और सड़क किनारे फंस गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रेलर संख्या BR 03GC 2948 बालू लोड कर पूरब से पश्चिम की ओर जा रहा था। सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच सामने से आ रहे एक चार पहिया वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रेलर अचानक सड़क की पटरी से नीचे उतर गया। इसके बाद ट्रेलर एक तरफ काफी झुक गया और उसके पहिए मिट्टी में धंस गए। ट्रेलर को निकालने के लिए पहले वाहन के पहियों के जरिए प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस दौरान सड़क किनारे काफी गड्ढे भी बन गए। बाद में क्रेन मंगाई गई और ट्रेलर में लदी बालू को खाली कराया गया। इसके बाद दो क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद ट्रेलर को सड़क पर सुरक्षित लाया गया।

बताया गया कि ट्रेलर के फंसने के कारण जंगीपुर-हंसराजपुर मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। टू-व्हीलर, चार पहिया वाहन, बस और ट्रक समेत अन्य वाहनों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर रुक-रुककर कई घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई।

काफी प्रयास के बाद शाम करीब 6 बजे क्रेन की मदद से ट्रेलर को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया गया, जिसके बाद यातायात को सुचारु करने में मदद मिली। घटना के बाद ट्रेलर मालिक और चालक मौके पर मौजूद रहे। उनसे नाम और घटना के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया।


Featured News