Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: महाशिवरात्रि पर मथुरा से काशी पहुंची शगुन, काशी विश्वनाथ धाम में हुआ भव्य स्वागत

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar (UP) , Date: 10/02/2026 11:20:48 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Anand Kumar (UP) ,
  • Date:
  • 10/02/2026 11:20:48 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महाशिवरात्रि के अवसर पर काशी- मथुरा के मध्य सनातन सां स्कृतिक समन्वय की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा एक विशेष धार्मिक आयोजन संपन्न किया गया.

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महाशिवरात्रि के अवसर पर काशी- मथुरा के मध्य सनातन सां स्कृतिक समन्वय की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा एक विशेष धार्मिक आयोजन संपन्न किया गया. इस अवसर पर मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थली मंदिर न्यास से आए प्रतिनिधियों द्वारा भगवान श्री विश्वेश्वर के लिए ले गए उपहार सामग्री को श्रद्धा पूर्वक स्वीकार किया गया. इस सामग्री को महाशिवरात्रि पर्व पर विश्वेश्वर महादेव को अर्पित किए 

जाने के लिए काशी विश्वनाथ न्यास को प्रेषित किया गया. विधिवत समारोह पूर्वक डमरू, शंख एवं मंत्रोच्चार की ध्वनि के बीच भेंट को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा स्वीकार किया गया. मथुरा से आए लड्डू गोपाल के प्रतिनिधियों को भगवान विश्वेश्वर की ओर से विधि पूर्वक भेंट दक्षिणा इत्यादि के साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा सादर प्रणाम अर्पित करते हुए सम्मान पूर्वक विदा किया गया।

Related News

उत्तर प्रदेश: अर्धशताब्दी की साधना का स्वर्णिम अध्याय रामचन्द्र मिशन आश्रम, शाहजहांपुर में बसंत उत्सव का भव्य आयोजन

बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन

छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा

राजस्थान: सुभाष सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह, अतिथियों ने दिया प्रेरक मार्गदर्शन

गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल


Featured News