-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर हुआ आयोजित, 110 कर्मकारों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर सेवा संकल्प अभियान के तहत निर्माण स्थलों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह अभियान 24 से 28 सितंबर 2026 तक चलाया जा रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर सेवा संकल्प अभियान के तहत निर्माण स्थलों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह अभियान 24 से 28 सितंबर 2026 तक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 25 सितंबर को सहायक श्रम आयुक्त अभिषेक सिंह और श्रम प्रवर्तन अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की मौजूदगी में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय, सेमरा, मनिहारी में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया। जिला अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर के दौरान कुल 110 कर्मकारों की जांच की गई। चिकित्सकों ने श्रमिकों की आंखों की जांच के साथ ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, बीएमआई और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान सामने आई स्वास्थ्य संबंधी कमियों के आधार पर श्रमिकों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया और दवाओं का वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य शिविर में श्रमिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी गई। श्रमिकों ने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए शिविर के आयोजन पर खुशी जताई। कार्यक्रम को सफल बनाने में संविदाकार धनंजय कुमार सिंह, चिकित्साधिकारी डॉ. शशांक राय, फार्मासिस्ट अंबिका राम, नेत्र चिकित्साधिकारी मनोज कुमार, एलटी राजेश सिंह कुशवाहा और वार्ड बॉय अखिलेश यादव सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सहयोग किया। अधिकारियों के अनुसार, सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे इन स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य निर्माण साइटों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
