-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बंद कमरे में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मोहल्ला अंसारी में मंगलवार को 38 वर्षीय युवक रवि गुप्ता का शव उसके किराए के कमरे में मिला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मोहल्ला अंसारी में मंगलवार को 38 वर्षीय युवक रवि गुप्ता का शव उसके किराए के कमरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का गेट खुलवाकर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार रवि गुप्ता चौड़ा खंरजा के पास सुधीश सोमवंशी के मकान में किराए पर रहता था। मंगलवार सुबह मकान मालिक ने उसका कमरा बंद देखा। कई बार आवाज देने और गेट खटखटाने के बाद भी जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। चौकी प्रभारी आदेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे का गेट खुलवाया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद मृतक का बड़ा भाई राजीव गुप्ता और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार रवि की पत्नी रोशनी अपने दो बच्चों के साथ मायके गई हुई थीं। बताया गया कि करीब दस दिन पहले रवि की मां शीला देवी का निधन हुआ था। दसवां संस्कार पूरा करने के बाद वह फतेहगंज पश्चिमी वापस आया था। रवि पहले पेस्टीसाइड की दुकान पर काम करता था, जबकि नौकरी छूटने के बाद बरेली में कैटरिंग का काम कर रहा था। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
