Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बांधा समां

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 05/09/2026 03:31:23 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 05/09/2026 03:31:23 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज, मुरादाबाद में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज, मुरादाबाद में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, कविताएं और मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों और विद्यालय परिवार का मन मोह लिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य नन्हे सिंह ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। कार्यक्रम का संचालन जगदीश चंद्र ने प्रभावी एवं आकर्षक अंदाज में किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक का सम्मान केवल शिक्षक दिवस तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों के मन में अपने गुरुजनों के प्रति हमेशा सम्मान और कृतज्ञता का भाव रहना चाहिए। शिक्षक विद्यार्थियों को सही दिशा दिखाने वाले मार्गदर्शक होते हैं।इस अवसर पर विद्यालय के मीडिया प्रभारी विशाल वर्मा ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र की भावी पीढ़ी के निर्माता हैं। उनके ज्ञान, समर्पण और मार्गदर्शन से विद्यार्थी जीवन में सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करते हैं।

समारोह में उप-प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉ. विजेंद्र सिंह, अभिषेक गुप्ता, कुशाग्र राज, उपासना गुप्ता, गीता यादव, मंजू सिंह, ज्योति अग्रवाल, अनुराधा शर्मा, मीना रस्तोगी, अन्नू पटेल, अजरा, ईशा, रागिनी सक्सेना, प्रियंका शर्मा, रुचि चंद्रा, दीपिका सैनी, चंचल श्रीवास्तव, उमेश चंद शर्मा, अजय कुमार, राजीव कुमार सिंह, सिमरन, गुंजन गुप्ता, आन्या गुप्ता, नवनीत सिंह, इमरान, मोहित कुमार, मीनाक्षी शर्मा, कल्पना, निलोफर, नमिता मिश्रा, आकाश दिवाकर, प्रदीप कुमार, रुबीना खान, वंशिका शर्मा एवं आशीष शर्मा समेत विद्यालय परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य द्वारा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किए जाने से समारोह का माहौल और भी भावपूर्ण हो गया। अंत में विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं का आभार जताया। समारोह का समापन हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।