-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: राधा-कृष्ण व मुरली प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरी मनमोहक छटा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: प्रिटी पैटल्स किड्स जोन में राधा-कृष्ण एवं मुरली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक पोशाकें पहनकर सभी का मन मोह लिया। उनकी सुंदर वेशभूषा और प्रस्तुतियों ने कार्यक्र
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रिटी पैटल्स किड्स जोन में राधा-कृष्ण एवं मुरली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक पोशाकें पहनकर सभी का मन मोह लिया। उनकी सुंदर वेशभूषा और प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को आकर्षित किया। राधा-कृष्ण प्रतियोगिता में श्रीजी ने प्रथम, सनाया ने द्वितीय सान्वी तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मुरली प्रतियोगिता में राज प्रथम, जिकरा द्वितीय आन्या तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीमा सुरक्षा बल भिटौरा कैंप के डिप्टी कमांडेंट दिनेश सिंह की धर्मपत्नी उर्मिला सिंह रहीं। विशिष्ट अतिथि यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के प्रबंधक रमन जायसवाल, वरिष्ठ व्यापारी सचिन चौहान, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, सभासद अबोध सिंह, सभासद प्रदीप गुप्ता ने विजेता बच्चों को स्मृति चिन्ह एवं मेडल देकर सम्मानित किया तथा बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। विद्यालय प्रबंधक दिनेश पांडे, प्रधानाचार्य पूजा गुप्ता ने सभी अतिथियों, बच्चों एवं अभिभावकों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
मध्य प्रदेश: 12 वर्षीय अलवीरा ने जूडो में जीता सिल्वर, नीमच पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
मध्य प्रदेश: ग्वालटोली में 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र राज्य 50 बॉल्स क्रिकेट एसोसिएशन की पहली AGM संपन्न
उत्तर प्रदेश: पयागपुर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, डंपर की चपेट में आने से एक की मौत
उत्तर प्रदेश: बरेली में चोरी की वारदातों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
