Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गंगा में डूबी दो सगी बहनों का 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं, तलाश अभियान जारी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 05/09/2026 10:37:32 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 05/09/2026 10:37:32 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  करंडा थाना क्षेत्र के चोचकपुर स्थित मौनी बाबा घाट पर मंगलवार को गंगा नदी में डूबी दो सगी बहनों माही और महिमा सिंह का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार तलाश के बावजूद दोनों

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  करंडा थाना क्षेत्र के चोचकपुर स्थित मौनी बाबा घाट पर मंगलवार को गंगा नदी में डूबी दो सगी बहनों माही और महिमा सिंह का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार तलाश के बावजूद दोनों बहनों का पता नहीं चलने से परिवार में निराशा है। गंगा में तेज बहाव और बाढ़ के बढ़ते पानी के बीच पीएसी, एनडीआरएफ, पुलिस, राजस्व कर्मी और स्थानीय गोताखोरों ने लगातार बचाव अभियान चलाया। संभावित बहाव वाले इलाकों में भी निगरानी की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बिना किसी सुराग के तलाश अभियान में जुटी टीम निराश होकर वापस लौट गई।

घटना के बाद जहां चोचकपुर घाट पर पहले लोगों की भीड़ थी, वहीं अब घाट पर सन्नाटा पसरा हुआ है। दोनों बहनों के भाई किशन सिंह ने बताया कि उनकी मां बबीता सिंह की तबीयत भी खराब हो गई है। परिवार के लोग बेहद परेशान हैं और दोनों बहनों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। बाढ़ के बढ़ते खतरे को देखते हुए घाट पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है। आसपास के घाटों पर भी पुलिस निगरानी कर रही है। प्रशासन ने लोगों से गंगा नदी में स्नान न करने और घाटों से दूर रहने की अपील हर रोज शासन प्रशासन की चेतावनी आ रही है उसके बावजूद भी लोग गंगा किनारे जाने के लिए भी बस हो जा रहे हैं और अपनी जान जोखिम में बार-बार डाल रहे हैं।


Featured News