Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह, पांच शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 05/09/2026 10:43:20 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 05/09/2026 10:43:20 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी शिक्षक सभा, गाज़ीपुर के तत्वावधान में आज 5 सितंबर 2026 को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले पाँच स

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी शिक्षक सभा, गाज़ीपुर के तत्वावधान में आज 5 सितंबर 2026 को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले पाँच सम्मानित शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन मनिहारी क्षेत्र में बंद पड़े उच्च प्राथमिक विद्यालय के बगल में स्थित भन्नू यादव जी के मकान पर दोपहर 12 बजे से किया जाएगा।
समाजवादी शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष कमलेश यादव भानू ने बताया कि शिक्षक समाज के निर्माण और नई पीढ़ी को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के सम्मान के माध्यम से उनके योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी।न इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल यादव तथा बहुत सारे कार्यकर्ता और सचिव उपस्थित रहेंगेउन्होंने समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा शिक्षक साथियों से कार्यक्रम में शामिल होकर समारोह को सफल बनाने की अपील की है।


Featured News