-
☰
No image found.
राजस्थान: नगर निकाय चुनाव की तैयारियों पर जिला निर्वाचन अधिकारी की बैठक
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: नगर निकाय आम चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में कुमार ने चुनाव से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा करते हुए
विस्तार
राजस्थान: नगर निकाय आम चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में कुमार ने चुनाव से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने जोनल मजिस्ट्रेट एवं एरिया मजिस्ट्रेट के क्षेत्र भ्रमण तथा उनके पुलिस पार्टी के साथ संयुक्त भ्रमण की व्यवस्थाओं की समीक्षा की । जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों के 100 एवं 200 मीटर परिधि क्षेत्र के चिन्हीकरण, व्हीलचेयर एवं वॉलेंटियर की व्यवस्था तथा मतदान केंद्रों पर एएमएफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।साथ ही मतदान केंद्रों के रूट चार्ट की स्थिति की समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कानून एवं सामान्य व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक नागौर आसाराम चौधरी , उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम रतन सोकरिया, चुनाव के सभी रिटर्निंग अधिकारीगण तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे । देवेंद्र कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें ।
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र राज्य 50 बॉल्स क्रिकेट एसोसिएशन की पहली AGM संपन्न
उत्तर प्रदेश: पयागपुर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, डंपर की चपेट में आने से एक की मौत
उत्तर प्रदेश: बरेली में चोरी की वारदातों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: भाजपा नेता संजीव गुप्ता ने छोड़ी पार्टी, बसपा में हुए शामिल
