-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बाढ़ प्रभावित गांवों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, परिवारों को बांटी राहत सामग्री
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: उपजिलाधिकारी जमानिया निधि ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश के क्रम में तहसील जमानियां क्षेत्रान्तर्गत बाढ़ प्रभावित ग्रामों का गुरुवार सायं निरीक्षण किया गया। इ दौरान ग्राम सबलपुर में
विस्तार
उत्तर प्रदेश: उपजिलाधिकारी जमानिया निधि ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश के क्रम में तहसील जमानियां क्षेत्रान्तर्गत बाढ़ प्रभावित ग्रामों का गुरुवार सायं निरीक्षण किया गया। इ दौरान ग्राम सबलपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों की स्थिति का जायजा लिया गया तथा पूर्व विधायिका सुनीता सिंह के साथ प्रभावित परिवारों को राशन किट एवं पशुओं के लिए भूसा आदि राहत सामग्री का वितरण किया गया।
इसके उपरान्त नगर पालिका परिषद जमानियां अन्तर्गत बलुआ घाट का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बाढ़ की स्थिति एवं प्रभावित क्षेत्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रभावित लोगों एवं पशुओं की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
मध्य प्रदेश: 12 वर्षीय अलवीरा ने जूडो में जीता सिल्वर, नीमच पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
मध्य प्रदेश: ग्वालटोली में 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र राज्य 50 बॉल्स क्रिकेट एसोसिएशन की पहली AGM संपन्न
उत्तर प्रदेश: पयागपुर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, डंपर की चपेट में आने से एक की मौत
उत्तर प्रदेश: बरेली में चोरी की वारदातों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
