Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: nikhil sharma , हरियाणा  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 05/09/2026 10:33:59 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: nikhil sharma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 05/09/2026 10:33:59 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर लोगों के साथ साइबर ठगी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इकलास पुत्र नूरुदीन उर्फ भूटू निवासी

विस्तार

हरियाणा: साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर लोगों के साथ साइबर ठगी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इकलास पुत्र नूरुदीन उर्फ भूटू निवासी भपावली, थाना सदर नूंह और आदिल पुत्र तौफीक निवासी भपावली, थाना सदर नूंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और सिम बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 4 सितंबर को पुलिस टीम गांव जयसिंहपुर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दोनों युवक मोबाइल फोन और कथित फर्जी सिम का इस्तेमाल कर ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर लोगों से साइबर ठगी करते हैं तथा नूंह-होडल रोड पर दिल्ली-मुंबई हाईवे फ्लाईओवर के नीचे किसी के इंतजार में खड़े हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को काबू कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान इकलास के पास से नीले रंग का मोबाइल फोन मिला, जिसमें दो सिम लगी थीं। उसके व्हाट्सऐप अकाउंट पर ‘ऑनलाइन शॉपिंग नितिन शॉप’ के नाम से प्रोफाइल बनी हुई थी। वहीं आदिल के मोबाइल में भी ‘नीतिन कुमार’ के नाम से व्हाट्सऐप लॉगिन मिला। पुलिस ने बताया कि दोनों मोबाइल की गैलरी और व्हाट्सऐप चैट में संदिग्ध चैटिंग, फोटो और स्कैनर के स्क्रीनशॉट मिले। साइबर थाना की मदद से की गई जांच में संबंधित मोबाइल नंबरों के खिलाफ चार साइबर ठगी की शिकायतें मिलने की बात पुलिस ने कही है। वहीं पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पहले से कुल छह साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज मिली हैं। मामले में साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Featured News