-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: आधी रात जन्मे कान्हा, सोनांचल में गूंजे जयकारे
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र जिला मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में कृष्ण जन्माष्टमी बेहद धूमधाम, हर्षोल्लास और भक्ति मय माहौल के साथ शुक्रवार को मनाया गया. भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण का भाद्रपद
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र जिला मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में कृष्ण जन्माष्टमी बेहद धूमधाम, हर्षोल्लास और भक्ति मय माहौल के साथ शुक्रवार को मनाया गया. भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण का भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रात्रि 12 बजे जन्म हो चुका है. भगवान श्री कृष्ण का यह 5253वां जन्मोत्सव मनाया गया. पूरे जिले भर के मंदिरों में भारी संख्या में लोग कान्हा के जन्म पर भजन- कीर्तन करते और झूमते हुए कान्हा के प्रेम में भाव विभोर हो गए. जैसे ही घड़ी की सूईयों ने शुक्रवार को रात के 12 बजाए, पूरा इलाका नंद के आनंद भय, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंजायमान हो उठा। अलौकिक आभा, अपार जन सैलाब, ढोल- नगाड़ों की थाप और घंटे- घड़ियालों की गूंज के बीच भगवान कृष्ण का घर-घर और मंदिरों में जन्म हुआ. हजारों श्रद्धालु इसके साक्षी बने. जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में जिले के कई शैक्षणिक संस्थानों मे रूप- सज्जा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. छोटे-छोटे बच्चे राधा और कृष्ण के मनमोहक रूप में सजे नजर आए और उनके सांस्कृतिक नृत्यों ने दर्शक का मन मोह लिया. प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी के कारण त्यौहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. जनपद मुख्यालय रावर्टसगंज समेत रेणुकूट, दुद्धी,ओबरा, चोपन घोरावल और शक्तिनगर जैसे तमाम इलाकों में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया. जिले के पुलिस लाइन और विभिन्न थानों को भी इस खास मौके पर रोशनी से नहलाया गया था. पुलिस कर्मियों ने पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ भगवान श्री कृष्ण की पूजा- अर्चना की और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र राज्य 50 बॉल्स क्रिकेट एसोसिएशन की पहली AGM संपन्न
उत्तर प्रदेश: पयागपुर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, डंपर की चपेट में आने से एक की मौत
उत्तर प्रदेश: बरेली में चोरी की वारदातों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: भाजपा नेता संजीव गुप्ता ने छोड़ी पार्टी, बसपा में हुए शामिल
