-
☰
No image found.
हरियाणा: बसपा की समीक्षा बैठक में उमड़ा जनसैलाब, संगठन मजबूत करने पर जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में हरियाणा के अंबाला जिले की नारायणगढ़ विधानसभा में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया बैठक में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में पार्टी के समर्पि
विस्तार
हरियाणा: बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में हरियाणा के अंबाला जिले की नारायणगढ़ विधानसभा में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया बैठक में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने पहुंचकर अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई
समीक्षा बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करना बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना तथा आने वाले समय में पार्टी के कार्यक्रमों और जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से लागू करने की रणनीति पर चर्चा करना रहा
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र की संगठनात्मक स्थिति सदस्यता बूथ कमेटियों जनसंपर्क अभियान और पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा प्रस्तुत की साथ ही जहां संगठन को मजबूती की आवश्यकता है वहां उसे और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए।
कार्यकर्ताओं में बैठक को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला हजारों की संख्या में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़ ने यह संदेश दिया कि बहुजन समाज पार्टी का संगठन हरियाणा में लगातार जमीनी स्तर पर सक्रिय हो रहा है बैठक में वक्ताओं ने परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी मान्यवर साहब कांशीराम जी और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी के विचारों एवं संघर्षों को जन-जन तक पहुंचाने और बहुजन समाज को संगठित करने का आह्वान किया संगठन मजबूत होगा बहुजन समाज मजबूत होगा बहुजन समाज मजबूत होगा तभी सत्ता में हमारी भागीदारी मजबूत होगी।
मध्य प्रदेश: 12 वर्षीय अलवीरा ने जूडो में जीता सिल्वर, नीमच पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
मध्य प्रदेश: ग्वालटोली में 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र राज्य 50 बॉल्स क्रिकेट एसोसिएशन की पहली AGM संपन्न
उत्तर प्रदेश: पयागपुर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, डंपर की चपेट में आने से एक की मौत
उत्तर प्रदेश: बरेली में चोरी की वारदातों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
