Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ईद मिलादुन्नबी पर 7 सितंबर को होगा 36वां सालाना जलसा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश   Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश   Edited By: Kunal Tewatia, Date: 05/09/2026 10:52:51 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 05/09/2026 10:52:51 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी की चेयरमैन इमराना बेगम और उनके पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई ने बताया कि हमारे कस्बे में हर साल की तरह इस वर्ष भी पुराना कपड़ा बाजार में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर 36वां

विस्तार

उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी की चेयरमैन इमराना बेगम और उनके पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई ने बताया कि हमारे कस्बे में हर साल की तरह इस वर्ष भी पुराना कपड़ा बाजार में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर 36वां सालाना जलसा ए रहमतुल्लिल आलमीन कान्फ्रेंस आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन 7 सितंबर को किया जाएगा। जलसे में स्थानीय उलेमा के अलावा बाहर से भी कई मशहूर उलमा और शायर-ए-इस्लाम शिरकत करेंगे। इनमें बरेली शरीफ से हज़रत मौलाना मुफ्ती शाहजाद आलम, सूरत (गुजरात) से हज़रत

 अल्लामा इस्माईल अमजदी, हैदराबाद से शायर-ए-इस्लाम अकरम रज़ा मुजीबी तथा बरेली शरीफ से शायर-ए-इस्लाम सैय्यद कैफ़ी अली, आंवला से अनस रज़ा बरेलबी शामिल हैं। वहीं निज़ामत की जिम्मेदारी के लिए देवरनिया से इमरान रईसी तशरीफ़ ला रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजक अंजुमन अलफलाह के सदस्य एवं सभासद जाकिर हुसैन, सभासद शराफत हुसैन, सभासद मौलाना अहसन अंसारी, तस्लीम उर्फ टिंकू अफजल मोबीन, अकरम खान, सज्जाद हुसैन सहित अन्य सदस्यों ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिरकत कर शबाब हासिल करें।