Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश के चलते सीतापुर रोड पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित, मंडी में पसरा सन्नाटा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Sattar Ali , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 26/09/2026 10:10:29 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Sattar Ali ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 26/09/2026 10:10:29 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में शनिवार सुबह से हो रही तेज बारिश और आंधी-तूफान के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। सीतापुर रोड स्थित टोल प्लाजा के पास एनएच-24 पर तेज हवाओं के चलते एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में शनिवार सुबह से हो रही तेज बारिश और आंधी-तूफान के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। सीतापुर रोड स्थित टोल प्लाजा के पास एनएच-24 पर तेज हवाओं के चलते एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, सीतापुर रोड पर कई स्थानों पर बारिश और तेज हवाओं के कारण स्थिति प्रभावित हुई है।

वहीं, मानपुर सब्जी मंडी में भी लगातार बारिश का असर देखने को मिला। तेज हवाओं के कारण मंडी में लगी कई त्रिपाल और पन्नियां उड़ गईं। बारिश के कारण मंडी में सामान्य दिनों की तरह न तो सब्जी की आवक हो सकी और न ही किसान बड़ी संख्या में मंडी पहुंच पाए। इससे मंडी का कारोबार प्रभावित होने की बात सामने आई है।

स्थानीय लोगों और किसानों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में सब्जियों की आवक प्रभावित होने के साथ ही दुकानदारों और आढ़तियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज बारिश के चलते मंडी परिसर में पानी भरने और अन्य अव्यवस्थाओं की स्थिति भी बनी हुई है।

बारिश के कारण सीतापुर रोड, लखनऊ के कई हिस्सों में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। सड़क पर पेड़ गिरने के बाद वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई, जिससे लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि भारी बारिश के चलते पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति भी बाधित है। बिजली नहीं आने से क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने प्रशासन से सड़क से गिरे पेड़ को जल्द हटाने, यातायात व्यवस्था सुचारु कराने और बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।


Featured News