Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा, कंटेनर की चपेट में आकर टोल कर्मी की मौत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , Date: 10/02/2026 11:41:16 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Chhatra Pal ,
  • Date:
  • 10/02/2026 11:41:16 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  टोल प्लाजा पर ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें टोल कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  टोल प्लाजा पर ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें टोल कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
मृतक की पहचान परमानंद (50 वर्ष) पुत्र रोशन लाल निवासी खिरका जगतपुर के रूप में हुई है। परमानंद टोल प्लाजा पर अपनी नियमित ड्यूटी निभा रहे थे, इसी दौरान एक तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद उन्हें बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया गया कि दुर्घटना में शामिल कंटेनर चालक प्रदीप हरिद्वार से झारखंड की ओर टायर की खेप लेकर जा रहा था। हादसे के बाद चालक को मौके पर ही रोक लिया गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक परमानंद अपने पीछे पत्नी जमुना देवी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और न्याय दिलाने की मांग की है।

Related News

उत्तर प्रदेश: अर्धशताब्दी की साधना का स्वर्णिम अध्याय रामचन्द्र मिशन आश्रम, शाहजहांपुर में बसंत उत्सव का भव्य आयोजन

बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन

छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा

राजस्थान: सुभाष सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह, अतिथियों ने दिया प्रेरक मार्गदर्शन

गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल


Featured News