-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर हुए दो सड़क हादसे, छात्र समेत दो की लोगो की हुई मौत, दो घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली संवाददाता राजू गंगवार। धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर गुरुवार देर रात और शुक्रवार सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की चपेट में आने से 14 वर्षीय छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसों के बाद दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक मौके से फरार हो गए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली संवाददाता राजू गंगवार। धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर गुरुवार देर रात और शुक्रवार सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की चपेट में आने से 14 वर्षीय छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसों के बाद दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर दुनका पुलिस चौकी में खड़ा करा दिया है। पहला हादसा शुक्रवार सुबह आनंदपुर के पास हुआ। दुनका निवासी सौरभ गुप्ता का 14 वर्षीय बेटा सिद्धार्थ गुप्ता दिल्ली पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। बताया गया कि स्कूल बस मिर्जापुर तक आती है। शुक्रवार सुबह सिद्धार्थ अपने चाचा शानू गुप्ता के साथ बाइक से मिर्जापुर जा रहा था। इसी दौरान धनेटा की ओर से आ रही सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सिद्धार्थ सड़क पर गिर गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शानू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बरेली भेजा गया है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सिद्धार्थ दो भाइयों में बड़ा था। दूसरा हादसा गुरुवार देर रात बसई गांव के पास हुआ। यहां लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार नियाज खां (65) और जंगा खां (53) को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। इलाज के दौरान नियाज खां की मौत हो गई, जबकि जंगा खां का उपचार चल रहा है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर फरार चालकों की तलाश कर रही है। लगातार हुए हादसों के बाद मार्ग की सड़क सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
