-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मीरगंज में अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरगंज क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तिलमास रोड पर एक अज्ञात वाहन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मीरगंज ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरगंज क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तिलमास रोड पर एक अज्ञात वाहन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मीरगंज ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान बहरौली गांव निवासी अंकित (25) पुत्र लेखराज और वीरेंद्र (38) पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों किसी काम से बाइक पर जा रहे थे। हुरहुरी रोड पर तिलमास गांव के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी मीरगंज पहुंचाया गया। सीएचसी में तैनात डॉक्टर वंशिका गंगवार ने बताया कि दोनों युवकों के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
