-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: खलीलाबाद में दो युवकों पर हुई फायरिंग, वांछित आरोपी हुआ गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के उमिला स्थित अपूर्वा इंटर कॉलेज के पास दो युवकों को रास्ते में रोककर मारपीट और फायरिंग किए जाने के मामले में पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के उमिला स्थित अपूर्वा इंटर कॉलेज के पास दो युवकों को रास्ते में रोककर मारपीट और फायरिंग किए जाने के मामले में पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नंदकिशोर उर्फ सोनू शर्मा निवासी थवईपार, हाल पता कालीपुरम नेदुला वार्ड नंबर-08 के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को 32 बोर के दो खोखा कारतूस बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, कारतूसों के पेंदे पर 7.65 KF अंकित था। घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचा था। पुलिस के अनुसार, युवकों को रास्ते में रोककर उनके साथ मारपीट की गई और उसके एक साथी ने पिस्टल से फायरिंग की। इसके बाद वह हथियार लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया है। मामले में फायरिंग करने वाले अन्य आरोपी और घटना में इस्तेमाल हथियार की तलाश की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
