-
☰
उत्तर प्रदेश: यूपी सरकार का 2026-27 बजट अब होगा करीब 9 लाख करोड़ रुपये का
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 11 फरवरी 2026 को पेश होने वाले बजट का आकार इस बार करीब 9 लाख करोड़ रुपए का हो सकता है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 11 फरवरी 2026 को पेश होने वाले बजट का आकार इस बार करीब 9 लाख करोड़ रुपए का हो सकता है। सरकार का मुख्य ध्यान प्रदेश का विकास और आम लोगों की सुविधाओं पर रहेगा। खास तौर पर सड़क, पुल,शहरों के विकास और बुनियादी ढांचे पर बड़ा खर्च किए जाने की संभावना है। पिछले वित्तीय वर्ष में यूपी का बजट करीब 8.08 लाख करोड़ रुपए था, जो उस से पहले के साल से 9.8 प्रतिशत ज्यादा था। अब आने वाला बजट इससे भी बड़ा होगा और इसमें जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। सरकार युवाओं के रोजगार, किसानों की मदद और गरीब व जरूरतमंद वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए अच्छी खासी रकम रख सकती है। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, खाद्य सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रमों को और मजबूत करने की तैयारी है, ताकि हर नागरिक तक इनका लाभ सही तरीके से पहुंच सके। बजट में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी ध्यान रहेगा। अनुमान है की कुल बजट का करीब 25 प्रतिशत हिस्सा इंफ्रास्ट्रक्चर, 15 प्रतिशत शिक्षा, 12 प्रतिशत कृषि, 8 प्रतिशत स्वास्थ्य और 5 प्रतिशत सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर खर्च किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य विकास के साथ-साथ वित्तीय संतुलन बनाए रखना भी है।
बिहार: उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन पर पन्द्रह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
बिहार: नवादा में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन
छत्तीसगढ़: मड़ई मेले में विकास की सौगात जेवरा–बसनी में सीसी रोड व सामुदायिक भवन की घोषणा
गुजरात: चासवाद मेन चौकड़ी पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल