-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: अघोषित बिजली कटौती से हुए ग्रामीण परेशान, खराब केबल बदलने की हुई मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली मीरगंज क्षेत्र के दिवना गांव में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और जली हुई केबलों की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली मीरगंज क्षेत्र के दिवना गांव में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और जली हुई केबलों की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। रोहिलखंड उपाध्यक्ष ठाकुर राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मीरगंज बिजलीघर पहुंचकर जेई साबिर खान को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि गांव में दिन-रात बिजली कटौती की जा रही है। कई स्थानों पर केबल जलने के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पदाधिकारियों ने जली और क्षतिग्रस्त केबलों को बदलकर नई केबल डालने तथा गांव में बिजली आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की। इस मौके पर फुरकान खान, इमरान खान, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, समर अली, सत्यवीर गंगवार, अर्स पठान, फाजिल भाई, राजेंद्र सिंह, नरेश सिंह, प्रमोद, सुनीता देवी, कंचन सिंह, आशा देवी समेत संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
