-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: SSC CGL पास कर GST इंस्पेक्टर बने विवेक यादव का हुआ स्वागत, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर मधुबन निवासी विवेक यादव, पुत्र विजय यादव का SSC CGL परीक्षा उत्तीर्ण कर GST इंस्पेक्टर पद पर चयन होने पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर मधुबन निवासी विवेक यादव, पुत्र विजय यादव का SSC CGL परीक्षा उत्तीर्ण कर GST इंस्पेक्टर पद पर चयन होने पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विवेक यादव का माल्यार्पण कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने की, जबकि संचालन सेक्टर प्रभारी सुनील यादव ने किया। इस दौरान जखनियां के पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, सपा प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव, प्रदेश सचिव मजदूर सभा यमुना यादव, जिला सचिव जयराम यादव, मनिहारी ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम यादव, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र यादव, सोहित पहलवान, सेक्टर प्रभारी बृजेश यादव समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विवेक यादव के चयन पर प्रसन्नता जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर सरकारी पद पर चयनित होना क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम के अंत में सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और समारोह के समापन की घोषणा की।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
