Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: चुनावी रंजिश में पहलवान की हत्या का हुआ खुलासा, पांच आरोपी हुए गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 25/09/2026 01:54:25 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 25/09/2026 01:54:25 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भगठान (गोसाईंपुर) गांव में जिला केसरी रह चुके पहलवान ब्रह्मानंद यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भगठान (गोसाईंपुर) गांव में जिला केसरी रह चुके पहलवान ब्रह्मानंद यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे पुरानी रंजिश और आगामी प्रधानी चुनाव से जुड़ा विवाद सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, ब्रह्मानंद यादव मंगलवार को बुलेट से गिठिनी बाजार जा रहे थे। गांव में राकेश यादव के घर के सामने आरोपियों ने कथित तौर पर उनकी बाइक रोक ली। इसके बाद उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उन्हें गिराया गया और लाठी-डंडों तथा लोहे की गैंती से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल ब्रह्मानंद को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर बांस के डंडे, लोहे की गैंती और मिर्च पाउडर बरामद किया गया है। घटना के बाद मृतक के भाई और ग्राम प्रधान रामाकांत यादव की तहरीर पर राकेश यादव, छबिराम, अजय और अभिमन्यु यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शुरुआती कार्रवाई में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी, जबकि अन्य की तलाश के लिए टीमें लगाई गई थीं। ब्रह्मानंद यादव वर्ष 2018-19 में संतकबीरनगर के जिला केसरी रह चुके थे। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है।


Featured News