-
☰
No image found.
उत्तराखंड: विष्णु लोक की संस्कारशाला में धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन उत्सव, बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: हरिद्वार में विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग की ओर से विष्णु लोक में संचालित संस्कारशाला में रक्षाबंधन उत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।
विस्तार
उत्तराखंड: हरिद्वार में विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग की ओर से विष्णु लोक में संचालित संस्कारशाला में रक्षाबंधन उत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्कारशाला के बच्चों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर रक्षा सूत्र बांधा और आपसी सहयोग एवं सुरक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ निर्धारित आचार पद्धति के अनुसार किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संजय धनगर रहे, जबकि अध्यक्षता ज्वालापुर प्रखंड अध्यक्ष राकेश कंसल ने की। अपने संबोधन में राकेश कंसल ने बच्चों को रक्षाबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी और उन्हें देश व समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता संजय धनगर ने भी सभी बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रांत सेवा प्रमुख अनिल भारतीय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संस्कारशाला की आचार्या कविता श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली और बच्चों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। देशभक्ति गीतों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसी दौरान ज्वालापुर के समाजसेवी कद्दू भैया का जन्मदिन भी मनाया गया। उनकी ओर से संस्कारशाला के बच्चों के लिए पेटीज, बिस्कुट, चॉकलेट सहित अन्य खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई। बच्चों ने कद्दू भैया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनसे हर वर्ष संस्कारशाला में अपना जन्मदिन मनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और समाज, पर्यावरण तथा देशहित में सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: फर्जी दस्तावेजों से 20 लाख तक का लोन कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: मायके से लौटकर घर पहुंची महिला, टूटा मिला ताला; नकदी-जेवर समेत साढ़े पांच लाख की चोरी
उत्तर प्रदेश: IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा, भावुक संदेश में बयां किया सफर
उत्तर प्रदेश: IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा, भावुक संदेश में बयां किया सफर
