Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: नवादा को मिली तीन नई रेल लाइनों की सौगात, सांसद विवेक ठाकुर ने जताया आभार

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Dinesh Kumar , बिहार  Edited By: Namita Chauhan, Date: 22/05/2026 10:46:32 am Share:
  • बिहार
  • Published by.: Dinesh Kumar ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 22/05/2026 10:46:32 am
Share:

संक्षेप

बिहार: भाजपा नेता एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने बताया कि नवादा संसदीय क्षेत्र को तीन और नई रेल लाइन की सौगात मिली है, जिससे नवादा सहित पूरे मगध और अंग क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे।

विस्तार

बिहार: भाजपा नेता एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने बताया कि नवादा संसदीय क्षेत्र को तीन और नई रेल लाइन की सौगात मिली है, जिससे नवादा सहित पूरे मगध और अंग क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे। सांसद विवेक ठाकुर ने बताया कि यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि बिहार में प्रस्तावित नई रेल परियोजनाओं के अंतर्गत नवादा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण रेल लाइनों के सर्वेक्षण को स्वीकृति मिली है। जिसमें नवादा - पावापुरी (35 किलोमीटर), नवादा - गिरिडीह (भाया सतगावां, 130 किलोमीटर) एवं नवादा - जमुई - बांका (165 किलोमीटर) नई रेल लाइन प्रस्तावित है।

सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि इन रेल परियोजनाओं के साकार होने से नवादा और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन, व्यापार, शिक्षा, पर्यटन एवं रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे। साथ ही क्षेत्र की जनता को बेहतर रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हृदय से आभार, जिनके नेतृत्व में बिहार एवं नवादा के विकास को निरंतर नई गति मिल रही है।