Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: चुनावी रंजिश में दो युवकों की हत्या, गांव में तनाव का माहौल

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sajid Hossain , बिहार  Edited By: Kunal, Date: 26/05/2026 03:28:44 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Sajid Hossain ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 26/05/2026 03:28:44 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: नवादा ज़िला के नरहट प्रखंड के छोटी पाली गांव में पूर्व में हुई चुनावी रंजिश के कारण दो नौजवानों की हत्या कर दी गई मृतक की पहचान मोहम्मद काशिफ उम्र पच्चीस वर्ष पिता मोहम्मद आरिफ मरहूम जो छोटी पाली के ही रहने वाले थे

विस्तार

बिहार: नवादा ज़िला के नरहट प्रखंड के छोटी पाली गांव में पूर्व में हुई चुनावी रंजिश के कारण दो नौजवानों की हत्या कर दी गई मृतक की पहचान मोहम्मद काशिफ उम्र पच्चीस वर्ष पिता मोहम्मद आरिफ मरहूम जो छोटी पाली के ही रहने वाले थे दूसरा मोहम्मद अहमद उम्र अठारह वर्ष जो बाजो चक के रहने वाले थे कि हत्या चाकू गोद कर की गई जिसको ग्रामीणों के द्वारा सदर अस्पताल नवादा लाया गया उपचार के क्रम में दोनों की मृत्यु सदर अस्पताल में हो गई एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है विगत वर्ष विधान सभा चुनाव में दोनों तरफ से झगड़ा हुआ जिसमें उस समय प्राथमिकी दर्ज किया गया जिसमें मोहम्मद फहीम जो छोटी पाली के रहने वाले हैं उनका बेल रिजेक्ट होने के कारण जेल जाना पड़ा यही विवाद आज हत्या का कारण बना जिसमें मोहम्मद फहीम के पुत्र मोहम्मद इम्तियाज़ व मोहम्मद इफ्तेख़ार ने इस घटना को अंजाम दिया जैसा के मोहम्मद अनवर ने एन सी आर संवाददाता को बताया। 


इस तरह का अपराध एक सभ्य समाज के माथे पर कलंक ही कहा जा सकता है अगर समय रहते गाँव एवं ज़िला के जो गण्यमान लोग कहलाते हैं उसी समय अगर मामला के गंभीरता को समझ लेते और दोनों परिवार के लोगों को बैठा कर मामला को रफा दफा करवा दिए होते तो शायद आज दोनों परिवार उजड़ने से बच जाते।  दोनों मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिवार के हवाले कर दिया गया है प्रशासन को चाहिए कि ऐसे घृणित कार्य करने वाले को सख़्त से सख़्त सज़ा दिलाया जाए जिससे पुनः इस तरह की घटना पर रोक लगे और मृतक परिवार को उचित मुआवजा मिले  तथा कथित समाज सेवियों को भी आगे आकर इस मामले को ज़रूर देखना चाहिए 
जिससे समाज में एक अच्छा पैग़ाम जाए मोहम्मद अनवर जो मृतक मोहम्मद अहमद के नाना हैं उनके ज़ुबानी जो बात बताई गई वो भी इस न्यूज में संलग्न कर रहा हूँ जिससे इस घटना को बख़ूबी समझा जा सकता है।