Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: नवीन भाजपा जिला कार्यालय का 8 जून को मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन, तैयारियां हुई तेज

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Mainpal , हरियाणा  Edited By: Namita Chauhan, Date: 02/06/2026 03:43:54 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Mainpal ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 02/06/2026 03:43:54 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: नारनौल भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आगामी 8 जून को सुबह 9 बजे भाजपा के नव निर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के करकमलों द्वारा किया जाएगा।

विस्तार

हरियाणा: नारनौल भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आगामी 8 जून को सुबह 9 बजे भाजपा के नव निर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के करकमलों द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री फणिन्द्रनाथ शर्मा, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है और सभी कार्यकर्ता अतिथियों के भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

डॉ. यतेंद्र राव ने जानकारी दी कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधियों से चर्चा की जा चुकी है, जिनमें लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, कैबिनेट मंत्री आरती राव, पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, विधायक ओम प्रकाश यादव, विधायक कंवर सिंह तथा पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह शामिल हैं। सभी ने कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जल्द ही जिला कोर कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों का निर्धारण किया जाएगा।

डॉ. यतेंद्र राव ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं भाजपा समर्थकों से 8 जून को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह जिला कार्यालय आधुनिक सुविधाओं से युक्त है, जिसमें पदाधिकारियों के कक्ष, आवास सुविधा, आधुनिक कॉन्फ्रेंस रूम, बड़ा मीटिंग हॉल, लाइब्रेरी, कंप्यूटर कक्ष सहित कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने इसे कार्यकर्ताओं के लिए “मंदिर समान कार्यालय” बताते हुए कहा कि यह सभी कार्यकर्ताओं का अपना कार्यालय है, जहां सभी का सदैव स्वागत रहेगा।