-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: गौसेवकों के आह्वान पर पशु विभाग ने चलाया टीकाकरण अभियान, गोवंश को लंपी स्किन डिजीज से बचाने की पहल
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: सेंवड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत भगुआ रामपुरा में गौसेवकों की शिकायत के बाद पशु विभाग की टीम द्वारा लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: सेंवड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत भगुआ रामपुरा में गौसेवकों की शिकायत के बाद पशु विभाग की टीम द्वारा लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को लंपी वायरस से बचाने के लिए टीके लगाए गए। इस पहल में पशु विभाग के अधिकारियों एवं गौसेवा समितियों के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार, सेंवड़ा तहसील के अंतर्गत संचालित गौशालाओं में उचित व्यवस्थाओं के अभाव के कारण कई बेसहारा और बेजुबान गोवंश सड़कों पर घूमने को मजबूर हैं। सड़कों पर गोवंश के घूमने से यातायात प्रभावित होने के साथ-साथ जाम की स्थिति बनती है। इसके अलावा वाहनों की टक्कर से हादसों की आशंका भी बनी रहती है। बरसात के मौसम में गोवंश में लंपी स्किन डिजीज के प्रकोप की समस्या भी सामने आ रही है। ग्राम पंचायत भगुआ रामपुरा में गौसेवा के लिए कार्यरत श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन, मध्य प्रदेश एवं सर्व देवमयी श्री गौ सेवा समिति के सदस्यों ने इस समस्या को लेकर पशु विभाग से शिकायत की थी। शिकायत के बाद विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर टीकाकरण अभियान शुरू किया। अभियान का उद्देश्य गोवंश को संक्रामक बीमारी से बचाना और पशुओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा। टीकाकरण अभियान में पशु औषधालय भगुआपुरा के डॉ. सुनील बघेल एवं नरेंद्र प्रजापति की मुख्य भूमिका रही। गौसेवा समिति के जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह राजपूत, पुनीत पटेल, सौरभ सोलंकी, प्रभात राजपूत, आकाश राठौर एवं प्रवीण राजपूत सहित अन्य ग्रामीणों ने अभियान में सहयोग किया। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने पशु विभाग की टीम और गौसेवा समिति के सदस्यों की सराहना की। ग्रामीणों ने गोवंश के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों पर धन्यवाद व्यक्त किया। गौसेवकों ने भविष्य में भी पशुओं की सेवा एवं सुरक्षा के लिए सक्रिय रहने की बात कही।
ओडिशा: साक्षीगोपाल में उत्कल सम्मेलन ने मनाया कोशली पर्व और नूआखाई समारोह
उत्तर प्रदेश: अधिवक्ताओं के कल्याणकारी फैसलों पर मुरादाबाद में सीएम योगी का आभार
उत्तर प्रदेश: लापरवाही पर एसपी की कार्रवाई, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी हुए निलंबित
उत्तर प्रदेश: डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों को दिए अपराध नियंत्रण के निर्देश
