Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: बसपा की सेक्टर स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 24/09/2026 03:18:52 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 24/09/2026 03:18:52 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर-4 नैनपुर स्थित श्री दीपक उपाध्याय के आवास पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सेक्टर स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

मध्य प्रदेश: सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर-4 नैनपुर स्थित श्री दीपक उपाध्याय के आवास पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सेक्टर स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और सेक्टर व बूथ स्तर की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान श्री दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वालों में मनीष कुमार मिश्रा, रुद्रप्रताप सिंह, स्वयं प्रकाश सिंह, अभय प्रताप सिंह, उमादत्त उपाध्याय, गौरव कुमार, जितेंद्र पाल, इरफान अली, विनय पाल, रोहित कुमार, रामसबद पाल और राज कुमार पासवान सहित अन्य लोग शामिल रहे।

नव-नियुक्त सदस्यों ने बसपा की नीतियों और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नेतृत्व के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत और अभिनंदन किया।

बैठक के समापन पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जोड़ने का संकल्प लिया। बैठक में आगामी संगठनात्मक तैयारियों और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

Related News

उत्तर प्रदेश: मीना मंच ने जगाई बालिका सशक्तीकरण की चेतना, माताओं ने लिया बेटियों के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के बाद मेरठ में भी नकली नोटों का मामला, करेंसी चेस्ट से मिले 4.63 लाख 

उत्तर प्रदेश: अब घर बैठे होगा पितरों का तर्पण, काशी में NRI के लिए शुरू हुई डिजिटल पिंडदान सेवा

राजस्थान: डॉटर्स डे पर बेटी वाणी के नाम पिता का भावुक संदेश, शतरंज से समाजसेवा तक बनी प्रेरणा

उत्तर प्रदेश: पत्रकार के माता-पिता से कथित मारपीट और पत्रकार को धमकी का आरोप, पुलिस से निष्पक्ष जांच की करी मांग

उत्तर प्रदेश: चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर पशु तस्करी का मामला, पिकअप से 6 पशु हुए बरामद


Featured News