-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: कलेक्टर कार्यालय में स्वच्छता अभियान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में आज कलेक्टर कार्यालय परिसर एवं कार्यालयीन उद्यान में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में आज कलेक्टर कार्यालय परिसर एवं कार्यालयीन उद्यान में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ कार्य वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। श्रमदान कार्यक्रम के पूर्व उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से परिसर की सफाई कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. भरसट ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा नियमित रूप से अपने कार्यस्थल एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सप्ताह में कुछ समय स्वच्छता के लिए समर्पित करते हुए श्रमदान करना चाहिए, जिससे स्वच्छ, सुंदर एवं सकारात्मक कार्य संस्कृति का निर्माण हो सके। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, सहायक कलेक्टर सुश्री आयुषी बंसल, अपर कलेक्टर श्री सी एस सोलंकी एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे तथा स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।
गुजरात: कलमथा ग्राम सभा में विकास कार्यों और मनरेगा भुगतान को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
उत्तर प्रदेश: एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने किया वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश: पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प, मीरजापुर न्यायालय परिसर में हुआ पौधारोपण
उत्तर प्रदेश: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
