-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का फूंका पुतला
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पोरसा क्षेत्र में सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महुआ द्वारा मुख्यमंत्री Mohan Yadav के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: पोरसा क्षेत्र में सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महुआ द्वारा मुख्यमंत्री Mohan Yadav के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया गया। यह प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महुआ के अध्यक्ष शेरा तोमर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ अभद्र एवं अमर्यादित भाषा का उपयोग किया है, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी के विरोध में महुआ मुख्यालय पर कांग्रेसजनों ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन सार्वजनिक मंचों से किसी भी नेता के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति से मर्यादित और शालीन व्यवहार की अपेक्षा की जाती है। ब्लॉक अध्यक्ष शेरा तोमर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों और सम्मानजनक राजनीति में विश्वास करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं द्वारा लगातार विपक्षी नेताओं के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह की बयानबाजी बंद नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में आंदोलन करेगी। पुतला दहन कार्यक्रम में बलवीर शुक्ला, कुलदीप तोमर, भूपेंद्र तोमर, वीरेंद्र सखवार, दुर्गा प्रसाद शर्मा, शिवराज पटेल, धर्मवीर तोमर, अनिल लोधी, संजय सखवार, महावीर तोमर, मनोज सिंह, सतेंद्र सखवार, ताम सिंह तोमर, विनय गहलोत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री से अपने बयान पर माफी मांगने की भी मांग की। विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
राजस्थान: खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें
मध्य प्रदेश: आंधी-तूफान में मकान की गिरी छत, मां-बेटे की हुई दर्दनाक मौत
मध्य प्रदेश: अधिक मास में हजारों पार्थिव शिवलिंग का हुआ भव्य पूजन, श्रद्धा से विसर्जन हुआ संपन्न
उत्तर प्रदेश: किसान के बेटे डॉ. कमल राज ने INI-SS में ऑल इंडिया 6वीं रैंक हासिल की
हरियाणा: नवीन भाजपा जिला कार्यालय का 8 जून को मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन, तैयारियां हुई तेज
