-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: जनगणना का हुआ भव्य शुभारंभ, लेकिन स्कूल के पास कचरे का ढेर बना बड़ी चिंता
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: राकेश कोली नगर परिषद मालनपुर में आज शासन की मंशा के अनुरूप जनगणना कार्यक्रम का विधिवत और भव्य शुभारंभ किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: राकेश कोली नगर परिषद मालनपुर में आज शासन की मंशा के अनुरूप जनगणना कार्यक्रम का विधिवत और भव्य शुभारंभ किया गया। परिषद कार्यालय में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती रायश्री मुकेश किरार एवं सीएमओ श्री रेहान अली ने जनगणना के लिए तैनात सुपरवाइजरों और प्रगणकों का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने प्रगणकों को पानी की बोतलें वितरित कीं और नाश्ते की व्यवस्था कर उनका उत्साहवर्धन किया। सीएमओ ने सख्त लहजे में वार्ड प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनगणना के कार्य में कोई बाधा न आए और प्रगणकों को पूरा सहयोग मिले। इस अवसर पर श्री सूरज परमार, अखिलेश तोमर, ब्रजेश कुमार और अफजॉन अली सहित परिषद का पूरा अमला मौजूद रहा। जनता के तीखे सवाल नागरिकों ने परिषद की कार्यशैली पर कटाक्ष करते हुए पूछा है कि, "क्या जनगणना के प्रगणक इसी गंदगी के बीच से होकर गुजरेंगे? क्या डेटा जुटाना ही परिषद की एकमात्र जिम्मेदारी रह गई है, सफाई जैसे बुनियादी कर्तव्यों से उनका कोई सरोकार नहीं?"
व्यवस्था पर गहराया विरोधाभास: कन्या शाला के पास लगा कचरे का अंबार परिषद कार्यालय में जहाँ उत्सव सा माहौल दिखा, वहीं वार्डों की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। वार्ड क्रमांक 14 स्थित शासकीय कन्या शाला विद्यालय के ठीक पास लगा कचरे का विशाल ढेर परिषद की सफाई व्यवस्था और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। एक तरफ परिषद प्रगणकों का स्वागत करने में जुटी है, तो दूसरी तरफ उसी के वार्डों में गंदगी का साम्राज्य फैला है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासन का ध्यान केवल उन कार्यों पर है जहाँ फोटो खिंचवाई जा सके, जबकि छात्राओं के स्कूल के पास लगी यह सड़ांध और बदबू किसी को नजर नहीं आ रही।
छात्राओं के स्वास्थ्य के साथ हो रहे इस खिलवाड़ ने परिषद की मंशा पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। अब देखना यह होगा कि जनगणना के इस राष्ट्रीय अभियान के बीच नगर परिषद कन्या शाला के पास लगे इस 'बदहाली के ढेर' को हटाती है या केवल कागजी स्वागत-सत्कार तक ही सीमित रहती है।
हरियाणा: बुद्ध पूर्णिमा पर विचार गोष्ठी, विद्यार्थियों को बुद्ध के सिद्धांतों से कराया गया परिचय
मध्य प्रदेश: जनसमस्याओं को लेकर पत्रकार संघ किया अनशन, प्रशासन के आश्वासन पर समाप्त
मध्य प्रदेश: आधी रात को लूट, दंपत्ति को बंधक बनाकर लाखों के जेवर और नकदी ले गए बदमाश
उत्तर प्रदेश: मजदूर महिला को जड़े एक के बाद एक 11 थप्पड़, बकाया पैसे मांगने की मिली सजा
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज को विंध्य एक्सप्रेसवे का तोहफा, सोनभद्र से चार राज्यों तक सीधी कनेक्टिविटी
