-
☰
No image found.
हरियाणा: बुद्ध पूर्णिमा पर विचार गोष्ठी, विद्यार्थियों को बुद्ध के सिद्धांतों से कराया गया परिचय
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: महेंद्रगढ़ के सतनाली मोड़ स्थित हारट्रोन स्किल सेंटर पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर एक विचार गोष्ठी एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
हरियाणा: महेंद्रगढ़ के सतनाली मोड़ स्थित हारट्रोन स्किल सेंटर पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर एक विचार गोष्ठी एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर जितेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जितेंद्र कुमार ने महात्मा बुद्ध के जीवन और उनके सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बुद्ध के सिद्धांत आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं।उन्होंने अहिंसा,त्याग,दयालुता और करुणा जैसे मूल्यों पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को इन सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। बुद्ध का संदेश केवल धार्मिक नहीं बल्कि पूरी तरह व्यावहारिक और वैज्ञानिक सोच पर आधारित है। उन्होंने बताया कि बुद्ध ने “मध्यम मार्ग” का सिद्धांत दिया जो जीवन में संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सवेरा स्वयंसेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज गौतम ने विद्यार्थियों को समझाया कि आज के दौर में मानसिक तनाव,प्रतिस्पर्धा और असमंजस के बीच बुद्ध के विचार एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। अहिंसा,करुणा,सत्य और संयम जैसे गुण न केवल व्यक्ति को बेहतर बनाते हैं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन भी लाते हैं। इस अवसर पर धर्मपाल पाली एवं राजकुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
मध्य प्रदेश: पोरसा में पंजाब नेशनल बैंक में हुआ चोरी का प्रयास, पुलिस गश्त से टली बड़ी वारदात
मध्य प्रदेश: 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान, गांवों में टीबी स्क्रीनिंग कैंप आयोजित
मध्य प्रदेश: जनगणना 2027 के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित, ड्यूटी रोस्टर जारी
मध्य प्रदेश: पोरसा उसैथ घाट पर भीषण जाम, घंटों ठप रहा यातायात, यात्रियों को भारी परेशानी
मध्य प्रदेश: झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 स्थायी वारंटी गिरफ्तार, वर्षों से फरार अपराधी दबोचे गए
उत्तर प्रदेश: नगीना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
