-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: अवैध रेत नष्ट, स्यारु में कलश यात्रा में भारी सहभागिता दिखी
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार बुधवार को वन, पुलिस, एसएएफ एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अवैध रूप से संचित रेत के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की गई।
विस्तार
मध्य प्रदेश: कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार बुधवार को वन, पुलिस, एसएएफ एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अवैध रूप से संचित रेत के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की गई। यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्री समीर सौरभ के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। संयुक्त कार्रवाई के अंतर्गत सबलगढ़ एवं मुरैना विकासखंड के जनकपुर तथा भानपुर क्षेत्रों में लगभग 7500 ट्रॉली अवैध रेत का विनिष्टीकरण किया गया। इस रेत की अनुमानित लागत लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान सबलगढ़ क्षेत्र में एक ट्रैक्टर को भी जप्त किया गया। अभियान के दौरान 4 जेसीबी मशीनों की सहायता से अवैध रेत भंडारण को नष्ट किया गया। इस कार्रवाई में एसडीओ श्री श्याम सिंह चौहान, खनिज निरीक्षक श्री सुरेंद्र पटले, थाना प्रभारी सरायछौला श्री के.के. सिंह तथा एसएएफ की टीम सक्रिय रूप से उपस्थित रही। जिला प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि अवैध रेत खनन एवं भंडारण के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और जिले के सभी घाटों पर तब तक कार्रवाई की जाएगी, जब तक संपूर्ण अवैध रेत स्टॉक समाप्त नहीं हो जाता। यह कार्रवाई टास्क फोर्स समिति की बैठक में लिए गए निर्णय एवं पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार की जा रही है। [01/05, 5:18 pm] Cro Ajay Singh Tomar MP92204/6115/1138 (Morena): स्यारु में भागवत कथा की कलश यात्रा में शामिल हुए संजय सिंह यादव जौरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम स्यारु में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के तहत निकाली गई भव्य कलश यात्रा में युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह यादव शामिल हुए। यह आयोजन पूर्व जनपद सदस्य श्री उम्मेद सिंह यादव एवं श्री नेतराम सिंह यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं, वहीं क्षेत्रीय ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। इस दौरान संजय सिंह यादव ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। कथा के आगामी दिनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
मध्य प्रदेश: पोरसा में पंजाब नेशनल बैंक में हुआ चोरी का प्रयास, पुलिस गश्त से टली बड़ी वारदात
मध्य प्रदेश: 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान, गांवों में टीबी स्क्रीनिंग कैंप आयोजित
मध्य प्रदेश: जनगणना 2027 के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित, ड्यूटी रोस्टर जारी
मध्य प्रदेश: पोरसा उसैथ घाट पर भीषण जाम, घंटों ठप रहा यातायात, यात्रियों को भारी परेशानी
मध्य प्रदेश: झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 स्थायी वारंटी गिरफ्तार, वर्षों से फरार अपराधी दबोचे गए
उत्तर प्रदेश: नगीना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
